सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने की मांग को लेकर मुखर हुए छात्र

219
Share

बाजपुर। सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्र मुखर हो गए हैं। इसको लेकर छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्या को सौंपा।
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे जहां मौके पर मौजूद प्राचार्या डॉ.कमला चन्याल का घेराव किया। साथ ही कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि कुमाऊं विवि द्वारा सेमेस्टर प्रणाली लागू है, परंतु प्रदेश की भौलोगिक परिदृष्य को देखते हुए यह प्रणाली सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है तथा जिसके चलते परीक्षा व परिणामों में अनियमितताएं पाई जा रही हैं। सेमेस्टर प्रणाली के कारण विद्यार्थी किसी भी रचनात्मक खेल एवं सांस्कृतिक क्रिया-कलापों से वंचित रह जाते हैं और विद्याद्दथयों को केवल परीक्षाओं में ही पूरा समय देना पड़ रहा है। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली बंद करने की पुरजोर मांग की है। साथ ही समय रहते समस्या का समाधान न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री सचिन सिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, ऋतिक प्रजापति, रविकांत मिश्रा, मृत्युंजय, सत्यम, अंकित उपाध्याय, मोहित कुमार, ऋतिक शर्मा, विश्वजीत चैहान, नितिन कुमार, रोहित डोगरा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY