काशीपुर में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी समेत एक लाख का माल उड़ाया

218
Share

काशीपुर। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर जेवर व नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घर वापस आने पर ताला टूटा देख पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुंडा थाने के ग्राम बैलजूड़ी निवासी आरिफ पुत्र शरीफ अहमद ने को कुंडा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कुछ दिन पूर्व इलाज के लिए दिल्ली गया था। जब वह घर वापस लौटा तो देखा घर का ताला टूटा है और घर में सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखे पांच हजार रुपये, 15 तोले सोने के जेवरात, समरसेबिल मोटर, प्लंबिंग के औजार, ड्रील मशीन, ग्लैंडर मशीन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान गायब मिला। चोरी की सूचना मिलने पर गढ़ीनेगी चैकी प्रभारी एसआइ मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY