Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जनपद में डेंगू का जबरदस्त प्रकोप फैला हुआ है। शाम होते ही मच्छरों की फौज लोगों का खून चूसना शुरू कर देती है मगर इसके बावजूद भी नगर निगम द्वारा न तो एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही फाॅगिंग होती दिखाई दे रही है। यह हाल तब है जब जनपद में डेंगू के निरंतर मामले सामने आ रहे है। डेंगू अपना आतंक मचाये हुए है मगर नगर निगम आराम से सो रहा है। वहीं खाली प्लाटों में कूड़े सड़ रहे है इनको लेकर भी नगर निगम गम्भीर नहीं है। लोगों ने करूला, जयंतीपुर आदि क्षेत्रों में प्लाट लेकर छोड़ दिये हैं जिनमें कूड़ा सड़ता रहता है और इसी से मच्छर पैदा हो रहे है। कुछ समय पहले नगर निगम द्वारा चेतावनी दी गई थी कि लोग खाली प्लाटों पर निर्माण करायें अन्यथा नगर निगम कार्यवाही करेगा मगर यह आदेश केवल कागजों तक ही सीमित रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *