Share

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में भारत-भारती उत्सव का आयोजन होगा। इसके चलते परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। सिटी बसें, मैजिक और विक्रम बदले हुए रूट से संचालित किए जाएंगे।
यातायात पुलिस ने नौ नवंबर के लिए नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। जो भारत-भारती उत्सव की समाप्ति तक जारी रहेगा। इसके तहत रूट नंबर तीन पर चलने वाले विक्रम और मैजिक कार्यक्रम की समाप्ति तक तहसील चैक तक ही आएंगे। यहां से ये वाहन दून चैक, एमकेपी चैक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे। इनके तहसील चैक आने का रूट पुराना ही रहेगा। रूट नंबर पांच पर चलने वाले विक्रम और मैजिक मातावाला बाग कट से वापस भेजे जाएंगे। रूट नंबर आठ पर चलने वाले विक्रम और मैजिक रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे। रूट नंबर दो पर चलने वाले सवारी वाहन पंत रोड स्थित विक्रम स्टैैंड से संचालित नहीं होंगे। इस रूट के सभी सवारी वाहनों को सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजा जाएगा।
परेड ग्राउंड से कैंट-राजपुर रोड पर चलने वाली बसें राजपुर रोड ओरियंट चैक स्थित पेट्रोल पंप से संचालित होंगी। बसें कनक चैक की तरफ नहीं जाएंगी। क्लेमेनटाउन से कुठाल गेट तक चलने वाली बसें पंत रोड से लैंसडौन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चैक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जाएंगी। रायपुर रोड मालदेवता रूट पर सहस्रधारा रोड से चलने वाली बसें चूना भट्टा रायपुर रोड से चलेंगी और सर्वे चैक पर सवारी उतारकर वापस होंगी। नालापानी-सीमाद्वार रूट की बसें रायपुर रोड से सर्वे चैक, क्रॉस रोड, फालतू लाइन होते हुए दर्शन लाल चैक जा सकेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *