Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्वों तथा अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के सम्भावित फैसले के दृष्टिगत चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कायम अमन-चैन और शान्ति के वातावरण को हर हाल में बनाए रखने के लिए अधिकारी पूरी तरह सजग और तत्पर रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शरारती तत्वों तथा माहौल खराब करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देष लखनऊ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलों एवं जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित कर निर्देष दिये। उन्होंने अयोध्या सहित प्रदेश के अन्य जनपदों की कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर एक कण्ट्रोल रूम तथा प्रत्येक जनपद में 01 कण्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए तुरन्त संचालित कर दिया जाए। ये कण्ट्रोल रूम 24 घण्टे लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पीस कमेटी की बैठकों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों, धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि के साथ संवाद स्थापित किया जाए। बारावफात के जुलूसों के संचालन की शान्तिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वों व त्योहारों की आड़ में अव्यवस्था और अराजकता को किसी भी प्रकार की छूट न मिले। समय रहते कार्रवाई हो। छोटी से छोटी घटना पर ध्यान दिया जाए। सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने मण्डलों व जनपदों में रात्रि विश्राम निरन्तर करते रहें। फ्लैग मार्च व फुट पेट्रोलिंग की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी दिनों में कार्तिक पूर्णिमा, बारावफात तथा 550वें प्रकाश पर्व का आयोजन किया जाएगा। इन सबके सम्बन्ध में पहले से तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही, कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल के प्रयोग पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या आने-जाने वाले मार्गों पर भीड़ की स्थिति में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था कर दी जाए।
मुख्यमंत्री ने इण्डो-नेपाल बाॅर्डर के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकते हुए शान्ति व्यवस्था कायम रखी जाए। ई-मीडिया तथा वेब मीडिया पर भी नजर रखी जाए। निराश्रित गोवंश के सम्बन्ध में भी सजगता रखते हुए कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं, छात्र संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य संगठनों से पृथक-पृथक संवाद स्थापित किया जाए। परिवहन तथा रेलवे से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी तथा पुलिस महानिदेशक ओ0पी0 सिंह ने भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान मण्डलायुक्त यषवन्त राव, ए0डी0जे0 जोन बरेली अविनाष चन्द्र, आई0जी0 पुलिस रमित षर्मा, जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह, एसएसपी अमित पाठक, सहित सभी अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *