Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मौसम बदलते ही मुरादाबाद में एयर क्वालिटी और खराब हो गई। गुरुवार को धुंध और बदली के बीच सांस लेना दूभर हो गया। सांस के मरीजों के लिए और मुश्किल हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स देश के सभी शहरों से ज्यादा 435 के पार हो गया। लाजपत नगर में प्रदूषण मापक स्थल पर जब ज्यादा प्रदूषण फ्लैश हुआ तो लोग और सहम गए। प्रदूषण नियंत्रण के लिए कुछ क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करवाया गया।
मुरादाबाद में वायु प्रदूषण कम होने की जगह और बढ़ता जा रहा है। लगातार प्रयासों के बाद भी एयर क्वालिटी रेड से बाहर नहीं हो रही है। बीच में कुछ समय के लिए एक्यू आई कम हुआ पर गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा एक्यू आई 435 तक पहुंच गई। इतना एक्यूआई कहीं का नहीं रहा। एयर क्वालिटी खराब होने पर नगर निगम की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया गया। सिविल लाइन्स क्षेत्र में पानी के टैंकर से धूल भरी सड़कों पर छिड़काव करवाया गया। कूड़ा जलाने की वजह से यहां ज्यादा स्थिति खराब है। लखनऊ में एक स्थान पर एक्यूआई 417 पहुंचा बाकी किसी शहर में गुरुवार को एक्यूआई 400 तक नहीं पहुंचा।
मुरादाबाद में सुबह से मौसम में धुंध दिखाई दी और इसके साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *