टीबी ग्रस्त 9 बच्चों को गोद लेकर उनके उपचार व स्वास्थ्य की पूर्ण उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प लिया

228
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। महामहिम राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल के आवाहन पर पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की सहयोगी संस्था सीबीसीआई कार्ड ने टीबी ग्रस्त 9 बच्चों को गोद लेकर उनके उपचार व स्वास्थ्य की पूर्ण उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प लिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार सिविल लाइन्स मुरादाबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में सीबीसीआई की सहयोगी संस्थाओं मुरादाबाद पॉजेटिव नेटवर्क, नेहरू युवा मन्डल व शिक्षा जागृति केंद्र ने तीन तीन बच्चों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ डी के प्रेमी ने बताया कि उ प्र की राज्यपाल महामहिम आनंदी बेन पटेल ने स्वयं सेवी संस्थाओ व प्रभावशाली व्यक्तियों से अपील की है कि टीबी के समूल नाश के लिये सभी आगे आये और 18 वर्ष से कम उम्र के टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य व शिक्षा में सहयोग करें उन्होने मुरादाबाद के सम्मानित नागरिक से आगे आने आवाहन किया।
सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक विजय सिंह ने बताया कि सीबीसीआई कार्ड अपनी सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से इन 9 बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। इस अवसर पर बच्चों को उपहारों के अतिरिक्त 10 किलो पौष्टिक आहार भी प्रदान किया। यूनिसेफ के मण्डल समन्वयक तौहीद आलम ने बच्चों के अभिभावको को घरेलू उपलब्ध वस्तुओं से पौष्टिक भोजन बनाने की विधियॉ बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनपमा शाल्डिलय ने बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रों से पोषाहार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और कहा कि बीच में उपचार नहीं रोके तथा क्योर्ड होने तक नियमित उपचार ग्रहण करें। कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत डीपीसी डॉ मुहम्मद जावेद ने व आभार मुरादाबाद पॉजेटिव नेटवर्क के अध्यक्ष बद्री प्रसाद ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नन्हूँ हुसैन अजीज उर रहीम मनोज कुमार नरेश राना अनुज शर्मा मु आरिज रोशन जहॉ इशरत परवीन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY