Share

डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में 21 अक्टूबर को मतगणना का कार्य संपन्न होना है। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। पोलिंग एजेंटों को पास जारी किए। कुछ जिला पंचायत सदस्य के पोलिंग एजेंटों को पास के लिए देहरादून की दौड़ लगानी पड़ी। पोलिंग एजेंटों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
मतगणना स्थल के पास के लिए प्रत्याशियों उनके एजेंटों के फॉर्म पिछले दिनों से जमा किए जा रहे थे। विकासखंड से पास जारी होने थे। इसके लिए सुबह से ही प्रत्याशियों व पोलिंग एजेंटों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिनको पास देने का कार्य भी चलने लगा। जिला पंचायत सदस्य के पोलिंग एजेंट को पास जारी करने अचानक बंद कर दिए गए। बताया गया कि अब पास देहरादून से जारी होंगे।
इस पर पोलिंग एजेंट भड़क उठे। उन्होंने बदलाव संबंधी सूचना पहले नहीं दिए जाने पर रोष जताया। इसके बाद पोलिंग एजेंट देहरादून को रवाना हो गए। रिटर्निंग अधिकारी यशवंत सिंह चैधरी ने बताया कि अंतिम समय में उच्चाधिकारियों ने जिला पंचायत के पोलिंग एजेंटों के पास जिला पंचायत देहरादून से बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसलिए डोईवाला विकासखंड से पास जारी करने का कार्य रोक दिया गया।
विकासखंड में जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के पोलिंग एजेंटों ने पास के लिए फॉर्म बांटे गए थे। आवेदन जमा होने के दौरान कई फॉर्मों को गलत बताते हुए दोबारा आवेदन करने के लिए कहा गया था।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पास बनवाने को एजेंट विकासनगर ब्लॉक कार्यालय पर आए, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर व बीडीओ के देहरादून ट्रेनिंग में जाने के कारण उन्हें न फार्म मिले और न ही पास। बीडीओ मीना बिष्ट ने कहा कि शनिवार को एजेंट फार्म वितरित किए गये और ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एजेंटों के लिए फार्म ब्लॉक कार्यालय से मिले और जिला पंचायत सदस्य पद के एजेंटों के लिए फार्म और पास देहरादून से बनाये गये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *