देहरादून-राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में जन्माष्टमी कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी उपस्थित थे।











