Share

रूद्रपुर- जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की पहल पर जनपद मे मिशन खुशियां के द्वितीय चरण मे नशा मुक्ति अभियान चलाने हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा नशा समाज के लिए कैंसर है इसे जड से मिटाना हम सबका कर्तव्य है।  उन्होने कहा जनपद को नशामुक्त करने के लिए सर्वप्रथम नशा कारोबारियो पर सख्त नजर रखकर कार्यवाही करनी होगी साथ ही जो युवा वर्ग नशा कर रहा है उसके कारणो को ढूढते हुए उसकी काउन्सलिग करते हुए उसे चिकित्सा, कौशल विकास, खेल सम्बन्धी गतिविधियो से जोडने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा जिन क्षेत्रो मे नशे की प्रवृति बढ रही है वहां युवाओ का ध्यान आकर्षित करने हेतु खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जाए साथ ही उस क्षेत्र मे कौशल विकास हेतु कार्यशालाएं आयोजित की जाए। उन्होने कहा सरकारी विभागो के साथ-साथ स्वयं सेवी सस्थाओ, फार्मासिस्टो, केमिस्टो, रेड क्रास, एनएसएस, एनसीसी व उस क्षेत्र के विद्यालयो के अध्यापको को भी जोडा जायेगा। उन्होने कहा जनपद को नशामुक्त करने हेतु इससे जुडे सभी एनजीओ व स्वास्थ विभाग अपनी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करे। उन्होने स्वयंसेवी संस्थाओ से कहा वह इस कार्य को मिशन मोड मे लेते हुए विद्यार्थियो को जागरूक करने हेतु सम्बन्धित स्कूल मे जनजागरूकता अभियान चलाये साथ ही विद्यार्थियो के अभिभावको को भी विश्वास में लें। उन्होने कहा जो युवा नशे की गिरफ्त मे है उन्हे अच्छी चिकित्सा सुविधा देकर उन्हे नशामुक्त कराया जायेगां। जिलाधिकारी ने कहा प्रथम चरण मे रूद्रपुर के 13 वार्डो मे डोर टू डोर सर्वेक्षण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा इस पुनीत कार्य मे सभी फार्मासिस्ट व कैमिस्ट अपना पूरा सहयोग दे। जो व्यक्ति ड्रग्स बेच रहा है उसकी सूचना उपलब्ध कराये ताकि ड्रग्स बेचने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जा सके। उन्होने कहा युवाओ को नशे की लत से रोकने के लिए समाज के सभी वर्गो को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होने कहा इसके लिए विद्यालयो व मौहल्लो मे जागरूकता अभियान चलाने होगे साथ ही यह भी जानना होगा कि ड्रग्स की बुराईयो को जानने के बाद भी ड्रग्स लेने वाला व्यक्ति इसकी ओर क्यो बढ रहा है। उन्होने कहा जो मेडिकल स्टोर ड्रग्स बेच रहे है, उसकी शिकायत आने पर विडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ मेडिकल स्टोर की जांच की जायेगी। ड्रग्स उपलब्ध होने पर मेडिकल स्टोर को सीज करने के्र साथ सम्बन्धित मेडिकल स्टोर स्वामी पर भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी उत्मम सिंह चैहान, सीएमओ डा0 शैलजा भट्ट, एसपी देवेन्द्र पिंचा, जीएम डीआईसी चंचल बोहरा, जिम्मेदारी फाउन्डेशन की डायरेक्टर प्रिया शर्मा, विकल्प संस्था के प्रदीप गोयल व नितिन सक्सेना, अनिल कुमार, उमेश, नन्द विवेक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *