Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सचेतक समिति के हरित सत्याग्रह अभियान के तहत पौधरक्षण की भावना से पौधरोपण कटघर रेलवे स्टेशन से आगे मंदिर के पास( रामगंगा नदी के किनारे) पर्यावरण सचेतक समिति के सदस्यों एवं हाई स्कूल इंटर में पढ़ रहे छात्रों के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पौधे लगाने वाले सभी बच्चों व सभी पर्यावरण प्रेमियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए भी पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल रामगंगा मित्र द्वारा अपील की ओर पौधा मित्र बनाया गया साथ कहा कि प्रकृति में ऑक्सीजन की फैक्ट्री ओर कारखाने सिर्फ हरे पेड़ पौधे हैं अतः इनका संरक्षण और इनकीं संख्या बढ़ाने के लिये सभी की सहभागिता जरूरी है।इस अवसर पर पर्यावरण सचेतक समिति के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह जिला महासचिव पर्यावरण चिंतक शुभम कश्यप और मीडिया प्रभारी रविता पाल और मंडल अध्यक्ष पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल के साथ साथ छात्र-छात्राओं में जोवन कुमार ,ऋषि कुमार ,शेखर सिंह ,विनायक, यवन पाल , गुंजिता पाल आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिला महासचिव पर्यावरण चिंतक शुभम कश्यप ने प्रकृति के संरक्षण में सभी की भूमिका होने की बात कही और प्रकृति संरक्षण के लिए हम सभी को तत्पर रहना चाहिए जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *