30 मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

505
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
चन्दौसी (सम्भल)। शनिवार को संगठन पूर्व सदस्यता अभियान 2019 के अन्तर्गत ‘विशेष बूथ चलो अभियान’ में नगर चन्दौसी के मुस्लिम बाहुल्य बूथ 134 में सदस्यता प्रमुख तरूण नीरज एवं पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में 30 मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व डाॅ0 एम0एल0सी0 जयपाल सिंह व्यस्त जी रहे। इस मौके पर जयपाल सिंह व्यस्त ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणी योजनाओं के बारें में सभी को विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद तरूण नीरज सदस्यता प्रमुख ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की जनता के हित में कार्य करती है और सबका साथ सबका विकास के नारे को देकर जनता के हित में लगी हुई है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष इन्दूरानी, सतीश अरोरा, शुभम अग्रवाल, मनोज दिवाकर, सुभाष मिश्रा, सुशील सीडीओ, चिंटू, दिग्विजय गोल्डी, डाॅ0 टी0एस0पाल, ग्रीश रतन, हसीन गुड्डू, विपिन आहूजा, इरफान, शमशाद, मौ0 जुबैर, इमरान, यासीन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY