सावन माह की शुरूआत पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्वालुआंे की भीड़

641
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बुधवार से सावन माह शुरू हो गया। पहले ही दिन मंदिरों में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्हें बेलपत्ती और धतूरा भी अर्पित किया गया।
चैरासी घंटा मंदिर के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा एवं राजेश शर्मा ने बताया सुबह 4रू30 बजे चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर खोले गए। सफाई आदि के बाद श्रद्धालुओं का प्रवेश आरंभ हुआ। हालांकि इससे पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। दोपहर बारह बजे मंदिर बंद होने के बाद तक श्रद्धालु आते रहे। शाम शिवालय को सजाया गया और श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाबा झारखंडी का मंदिर भी सफाई धुलाई आदि के बाद खोला गया मगर यहां भी श्रद्धालु पहले ही पहुंच गए। महंत भोलेनाथ ने बताया दोपहर एक बजे तक भक्तजन आते रहे। उधर जो श्रद्धालु आषाढ़ की पंचमी को मंदिर में चालीस दिन का दीपक शुरू नहीं कर पाए थे। उन्होंने बुधवार से आरंभ कर दिया। दीपक 40 दिन तक लगातार जलाए जाएंगे।
रेलवे हरथला कालोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर के कपाट छह बजे खोले गए। पुजारी हरि दत्त शास्त्री ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाम महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। उधर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारी पवन कुमार ने बताया कि मंदिर में शाम को कीर्तन किया गया। कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पातीराम सिमल्टी ने बताया कि मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शाम महिलाओं ने मंदिर में कीर्तन कर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। लाइन पार स्थित माता मंदिर, खुलहालपुर रोड ऋणमुक्तेश्वर मंदिर और पीएसी रोड स्थित छोटे शिव मंदिर में भी भगवान शिव का जलाभिषेक एवं कीर्तन किया गया।

LEAVE A REPLY