Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अक्सर पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों को शिकायत रहती है और वर्दी वालो से लोग बचते हुए नजर आते हैं मगर राहुल यादव जैसे सिपाही वर्दी की शान बढ़ाये हुए है। मझोला थाना क्षेत्र की जयंतीपुर चैकी में तैनात सिपाही राहुल यादव की तत्परता से बुधवार को एक गुमशुदा बच्ची कुछ ही देर में अपने परिजनों से मिल गयी।
मझोला के जयंतीपुर मीना नगर में इस्लामियां मस्जिद के पास रहने वाले आसिफ की दो वर्षीय बच्ची अचानक खेलते हुए घर से लापता हो गयी। बदहवास पिता ने इसकी सूचना जयंतीपुर चैकी में दी तो सिपाही राहुल यादव ने तुरन्त बच्ची की तलाश शुरू कर दी और थोड़ी ही देर में उसे सकुशल बरामद करते हुए परिजनो के सुपुर्द किया। बच्ची को पाकर परिजनों की आंखो में खुशी के आंसू आ गये और सिपाही राहुल यादव का आभार प्रकट किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *