Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग एवं सीबी सीआई कार्ड के द्वारा धीमरी शिव मंदिर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 123 रोगियो का परीक्षण किया गया जिन में 22 संदिग्थ टीबी के मरीजों को भी चिन्हित किया गया। हैल्थ कैम्प में एम जे आई पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने रोगियो को घर घर जा कर बुलाने में सहयोग किया ।इस अवसर पर सीबीसीआई के जिला समन्वयक विजय सिंह ने बताया कि सीबीसीआई कार्ड जनपद मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी उन्मूलन के लिए कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत सीबीसी आई कार्ड के स्वयंसेवी घर घर जाकर टीबी के मरीजों को खोजते हैं और जांच के उपरांत उनके इलाज कराने में सहायता प्रदान करते हैं। समय-समय पर जनपद के टीबी बहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। कैम्प का उदघाटन आरएनटीसीपी के डीपीसी डॉ मुहम्मद जावेद ने किया। इस अवसर पर डॉ मुहम्मद जावेद ने कहा कि टीबी अब लाइलाज नही है यह छरू माह पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है। सरकार टीबी के रोगी को 500 रूपये हर माह पोष्टिक आहार हेतु दे रही है। टीबी की जॉच और उपचार सभी सरकारी स्वास्थ केंद्रो पर नि शुल्क उपलब्ध है । स्वास्थ शिविर में सामान्य रोगों के साथ साथ टीबी के रोगियों की जांच और उपचार प्रदान किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 123 रोगियों को निशुल्क जांच और उपचार प्रदान किया गया । जिनमें 22 संदिग्ध टीबी रोगी पाए गए। इन संदिग्ध रोगियों की बलगम जांच कराई जाएगी। जांच उपरांत जो कंफर्म टीबी रोगी पाए जाएंगे उनको उपचार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर संजीव ठाकुर , लखपत सिंह ,रोबिन यासमीन फात्मा, हुस्न अफरोज, मोनिका, रोशन जहॉ, सुमित शर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *