Share

देहरादून- मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव  सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं जल संवर्द्धन के सम्बन्ध में बैठक ली।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग व जल संवर्द्धन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग व जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी विभागों को आपस में सामंजस्य एवं एकीकृत दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए ग्रामसभा स्तर पर 22 जून, 2019 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भी कार्य योजना तैयार कर ली जाए। ग्राम सभाओं में आयोजित होने वाली बैठकों में जल संरक्षण व संवर्द्धन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि आमजन जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के महत्व को समझे और इस क्षेत्र में कार्य करे। उन्होंने निजी भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए आमजन को जागरूक करने की बात कही।
इस अवसर पर सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी भी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *