Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। महानगर पुलिस का चेहरा दिन ब दिन लोगों के दिलो में अपनी एक अलग छवि बनाता जा रहा है। अब पुलिस एक मित्र के रूप में काम कर रही है। ऐसा ही कुछ रविवार रात प्रदर्शनी में देखने को मिला।
6 वर्षीय बच्ची उज्मा नुमाइश देखने आयी थी और गुम हो गयी। बच्ची के माता पिता ने नुमाइश मेले में ड्यूटी पर तैनात एसआई अतुल त्यागी व सलीम खान को इस बारे में बताया तो वह दो महिला कांस्टेबिल को लेकर तुरन्त उज्मा को ढूंढने में लग गये। दो घंटे की मेहनत के बाद आखिरकार उज्मा को ढूंढ निकाला गया और माता पिता के हवाले किया। इन दिनों मासूम बच्चियों के साथ हो रही वीभत्स घटनाओं से डरे हुए उज्मा के माता पिता पर दो घंटे कैसे गुजरे यह वही जानते है। बच्ची को सकुशल पाकर उनकी आंखो से खुशी के आंसू बह निकले और उन्होनें एसआई अतुल त्यागी व सलीम खान व महिला कांस्टेबिल का आभार प्रकट किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *