Share
देहरादून 11 मई 2019 : आज मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विलासपुर कांडली में 22 लाख की लागत से विधायक निधि के माध्यम से निर्मित हो रहे पुल के निमार्ण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा विधायकों को दी जाने वाली निधि को सर्वोत्तम उपयोग यही है कि उसे विकास कार्यों और उनमें भी यथा संभव स्थायी निमार्ण कार्यों को विकसित करने का है। इसीलिए जब भी कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे क्षेत्र में विकास आवश्यकताएं बताई जाती हैं तो मैं कोशिश करता हूं कि उन्हें यथाशीघ्र संबोधित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पुल से तकरीबन 250 से अधिक सैनिक परिवार लाभाविंत होंगे।
इस अवसर पर वन्दना ठाकुर, प्रदीप रावत, गोविन्द सिंह, कुन्दन सिंह बाफेला, गगन बिष्ट, अंजू देवी, प्रभा तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *