Share

देहरादून-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत को ऑल इंडिया कांफ्रैंस ऑफ इंटलेक्च्युवल संस्था की ओर से उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा गया। संस्था की ओर से उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने निदेशक एम्स को यह सम्मान उन्हें शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रदान किया गया। रविवार को देहरादून स्थित उत्तरांचल कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंस परिसर में अखिल भारतीय बौद्घिक सम्मेलन संस्था की ओर से 40वां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे की राज्यपाल महामहिम बेबी रानी मौर्य ने एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत को स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा में गुणवत्ता एवं उत्कृष्ठ व उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण समाज में अतुलनीय एवं सर्वश्रेष्ठ कार्य है। इस तरह के विशेष सहयोग एवं सकारात्मक विचारों से समाज में रचनात्मक संदेश जाता है। लिहाजा सभी लोगों को सामाजिक दायित्व बोध के तहत इसके नवनिर्माण के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर ऑल इंडिया कांफ्रैंस ऑफ इंटलेक्च्युवल संस्था के चेयरमैन पूर्व जज न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने बताया कि यह सम्मान चिकित्सा,शिक्षा, कानून व्यवस्था, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व गवर्नर ले. जनरल केएम सेठ, संस्था के उपाध्यक्ष एस. फारूखी, संयोजक पीएन शर्मा, केपी शर्मा,प्रोफेसर बीना रवि आदि मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *