Share
देहरादून-जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, बीएसएनल, आई.टी, राजस्व विभाग, एनआईसी, ई-डिस्ट्रिक्ट, जिला निर्वाचन विभाग इत्यादि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर स्थित सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2019 के मतगणना स्थल में की जाने वाली विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस दौरान सम्बन्धित  अधिकारियों द्वारा पोस्टल बैलेट व ETPBS (इलैक्ट्रानिक ट्रांस्मिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) हाॅल और ईवीएम मतगणना हाॅल में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं तथा मतगणना स्थल पर किये जाने वाले अन्य कार्यों, अस्थाई निर्माण कार्य इत्यादि का जायजा लेते हुए आपसी सुझाव साझा किये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मतगणना स्थल पर किये जाने वाले विभिन्न अस्थाई निर्माण कार्यों के साथ दोनों मतगणना हाॅल के भीतर प्रवेश द्वार  से लेकर निकासी द्वार तथा बाहर बैरिकेटिंग इत्यादि का कार्य पूरा करने, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को, दोनों मतगणना हाॅल के भीतर और बाहर जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु सम्बन्धित को कार्य में लगाने व दोनो मतगणना  हाॅल में पर्याप्त मात्रा में फैन इत्यादि की व्यवस्था पूर्ण करने को निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत  विभाग को मतगणना हाॅल तथा स्थल पर विद्युत की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबन्ध करने, बीएसएनल के अधिकारियों कों मतगणना हेतु उचित ब्राडबैण्ड इन्टरनैट कनैक्टिविटी की वैकल्पिक व्यवस्था सहित पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित  अधिकारियों को दोनों मतगणना हाॅल में सिटिंग एैरेन्जमैन्ट प्लान, प्रवेश व निकासी द्वार की स्मूथ व्यवस्था, मतगणना एजेन्ट के हाॅल में ठहरने की व्यवस्था सहित कैटरिंग, मोबाईल कलैक्शन प्वाईण्ट, मीडिया सेन्टर इत्यादि की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं के कार्यों को भी समय से  सम्पादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यों पर तत्काल काम शुरू करने को कहा और सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल और अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रांगरूम नियंत्रण कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों सहित उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात परमेन्द्र डोभाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत सहित सम्बन्धित विभागों तथा अस्थाई निर्माण में सहयोग करने वाले कार्मिक उपिस्थत थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *