Share

उत्तरकाशी, 28 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धरासु क्षेत्र में पुलिस ने 450 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने यहां बताया कि नशे एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुराने धरासू पुल के पास बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को तब गिरफ्तार किया जब वे मोटरसाइकिल पर गंगाजल के बहाने चरस की तस्करी कर रहे थे। अभियुक्तों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी रियाजुद्दीन :24:, तथा दिल्ली के नरेला क्षेत्र के रहने वाले सुन्दर :33: के रूप में की गयी है ।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *