Share

नयी दिल्ली-दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी की पत्नी और वकील अपूर्वा को उनकी हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेखर की 15 और 16 अप्रैल की दरम्यानी रात को कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रोहित दिवंगत वरिष्ठ नेता एन डी तिवारी के पुत्र थे।

अतिरिक्त आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की रात दोनों के बीच एक रिश्तेदार को लेकर झगड़ा हुआ था। काफी नशे में होने के कारण रोहित विरोध करने की स्थिति में नहीं थे। झगड़े के दौरान पत्नी ने रोहित का गला घोंट दिया।

अधिकारी के अनुसार दोनों का वैवाहिक जीवन सुखद नहीं था और अक्सर उनकी लड़ाई होती थी।

रंजन ने कहा कि अपूर्वा ने स्वीकार कर लिया है। अब तक के तथ्य और परिस्थितियों से ऐसा लगता है कि हत्या की कोई योजना नहीं थी। वहां पृष्ठभूमि पहले से ही थी और उनकी शादी ठीक नहीं चल रही थी। रोहित शेखर और उनका परिवार अलग होने के बारे में सोच रहे थे। पूछताछ के बाद यह पाया गया कि अपूर्वा शुक्ला तिवारी और रोहित का वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण चल रहा था।

अपूर्वा उच्चतम न्यायालय में वकालत करती हैं। अपूर्वा से इस मामले में गत रविवार से पूछताछ की जा रही थी।

अधिकारी के अनुसार वह लगातार अपने बयान बदल रही थीं जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ।

रोहित की मां उज्ज्वला ने रविवार को अपनी बहू अपूर्वा और उसके परिवार पर लालची होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे पारिवारिक संपत्ति हड़पना चाहते थे।

उन्होंने पहले कहा था कि दंपति के बीच शादी के पहले दिन से ही झगड़े हो रहे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *