Share

एजेंसी न्यूज
हैदराबाद। तेलंगाना में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद के चंद्रशेखर राव ने गुरूवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेलंगाना राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधायक दलों की बैठक होगी जहां विधायक केसीआर को अपना नेता चुनेंगे। टीआरएस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 88 सीटों पर जीत दर्ज की है।
इस बार टीआरएस ने राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ कांग्रेस-टीडीपी-वामदलों का मजबूत गठबंधन खड़ा था लेकिन केसीआर के तूफान में सभी उड़ गए। इसके अलावा टीआरएस समर्थक असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने भी हैदराबाद में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
सीएम केसी राव ने समय से 9 महीने पहले ही विधानसभा चुनाव कराने का दांव चला था जो पूरी तरह सफल रहा। पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बाकी दलों को हाशिए पर धकेल दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *