Share
देहरादून 27 मार्च, 2019 (सू.ब्यूरो)–उत्तराखण्ड राज्य में लोक सभा के सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान तिथि दिनांक 11 अप्रैल, 2019 (बृहस्पतिवार) को प्रदेश में स्थित समस्त अविरल प्रक्रिया वाले संस्थानों (उद्योगों), समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों/ अर्द्ध-निकायों/ कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत कार्यरत कारीगरों/मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत् मजदूरों हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान तिथि 11 अप्रैल को प्रदेश के सभी बैंक, कोषागार एवं उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।
सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने समस्त जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *