Share

काशीपुर 28 मार्च- महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा आज भारतीय प्रबन्ध संस्थान के 07वें दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लिया। महामहिम ने कहा भारतीय प्रबन्ध संस्थान के छात्र-छात्राओ द्वारा राष्ट्र के निर्माण मे अपनी अहम भूमिका निभानी होगी ताकि देश व प्रदेश हर क्षेत्र मे विकास की राह मे अग्रसर हो सके। उन्होने कहा शिक्षा प्राप्त करने का मकसद सिर्फ नौकरी करना नही है बल्कि देश व समाज हित मे कार्य करना भी है। उन्होने कहा राज्य मे कृषि को बढावा देने के लिए वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करते हुए राज्य मे कृषि की पैदावार को बढाया जा सकता है। उन्होने कहा कृषि के साथ-साथ पर्यावरण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने छात्र-छात्राओ से देश मे लिंगानुपात की विषमता दूर करने का आह्वान भी किया। उन्होने पोस्ट ग्रेजुवेट इन प्रोग्राम के टापर हर्षवर्धन झा को गोल्ड मेडल, काशी वेंकटेश को सिल्वर मेडल, रोहन सेन गुप्ता और मुर्शीद आलम को ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया। ईपीजी के टापर दिनेश भारद्वाज को गोल्ड व प्रदीप चोपडा को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर आईआईएम के निदेशक डा0 केएन बधानी ने संस्थान मे किये जा रहे कार्यो व संस्थान की गतिविधियो पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *