Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को मझोला के रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पश्चिम का चुनाव प्रचार मुरादाबाद से शुरू हो रहा है और बीजेपी ने संकल्प किया है कि गठबंधन की पराजय का शंखनाद मुरादाबाद से ही होगा।
शाह बोले- मैं गठबंधन से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रत्याशी कौन है। हमारा तो तय है। दूसरी ओर ना नेता है, ना नीति है, न सिद्धान्त है। केवल स्वार्थ के गठबंधन हैं। आगे जोड़ते हुए शाह ने कहा 15 साल से उत्तर प्रदेश में पुलिस गुंडों से डरती थी। अब पुलिस से गुंडे डरते हैं। करोड़ों रुपए की जमीन भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई।
अमित शाह ने कहा दो साल हो गए किसी की मजाल नहीं कि मां बेटी के सामने आंख उठा कर देख पाए। यूपी में ऐसा शासन है जो बड़े-बड़े तीस मार खां बन कर चलते थे आज वो पुलिस स्टेशन जा कर कहते हैं कि दरोगा जी अरेस्ट कर लो, हमारा एनकाउंटर ना हो जाए…
भाजपा की सरकार में किसी की हिम्मत नहीं कि दंगे करे या जनता को परेशान करे। नेतृत्वहीन गठबंधन देश का विकास नहीं कर सकता। 10 साल तक आलय, माल्या, जमालिया किसी के भी घर घुस जाते थे।
अमित शाह बोले मोदी जी के आने के बाद आतंकवाद खत्म किया। आतंकवादियों ने हमला किया। सोचा मौनी बाबा की सरकार है, लेकिन हमने घर मे घुसकर मारा। इस पर भी विपक्ष सेना के सौर्य पर सवाल करता है।
एयर स्ट्राइक का श्रेय सेना को जाता है। इससे पहले सेना के जवानों पर हमले का बदला केवल अमेरिका और इजराइल लेते थे। अब हम भी उस सूची में शामिल हो चुके हैं। हमले के बाद पूरा पाकिस्तान सदमे में है। और बुआ, भतीजा और राहुल बाबा भी सदमे में। शाह ने कहा, ऐसा लगता है जैसे उनके चचेरे भाई मर गए हों। सैम पित्रोदा राहुल बाबा को एडवाइस करें। भाजपा की नीति स्पष्ट है। जो सेना पर गोली चलाएगा उस पर गोली चलेगी। देश में चुनाव होने जा रहा है। ऐसे वक्त में देश को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जिसके शपथ लेते ही देश के दुश्मनों की सांसें बैठ जाएं।
अमित शाह की विजय संकल्प जनसभा में मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, सांसद कुंवर सर्वेश, नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डा0 जयपाल सिंह व्यस्त, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी डीके शर्मा, लोकसभा प्रभारी माहेन्द्र धनौजिया, विधायक सुशान्त सिंह, खादी ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष गोपाल अन्जान, प्रिया अग्रवाल, कांठ विधायक राकेश कुमार चुन्नू, राजीव गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र चैधरी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *