संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवायें बुरी तरह लड़खड़ाई इधर उधर भटक रहे मरीज

1317
Share

हुकूमत एक्सप्रेस मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह लड़खड़ा गईं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में एंटी वैक्सीन लगवाने के पहुंचे मरीज इधर उधर भटके। डॉक्टर नहीं मिलने से तमाम मरीजों को बैरंग लौटना पड़ गया। दिल, ब्लड प्रेशर की जांच कराने के लिए एनसीडी क्लीनिक पहुंचे मरीजों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। इधर उधर भटकने के बाद मरीज वापस लौट गए। मंडल स्तर के जिला अस्पताल समेत जिले के सीएचसी पीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों कर्मचारियों की हड़ताल की मार पड़ी। संविदा पर कार्यरत डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल का एंटी रैबीज वैक्सीन विभाग बंद पड़ा रहा। एनसीडी क्लीनिक पर भी मरीजों का बीपी, शुगर आदि चेकअप नहीं हो सका। सीएचसी पीएचसी पर डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स आदि के हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। उधर, जिला अस्पताल में मरीजों हो हुई परेशानी को देखते हुए संविदा कर्मचारियों का कार्य स्थायी स्टाफ को अतिरिक्त रूप से सौंपने की कवायद शुरू कर दी गई है। मरीजों को नहीं होने देंगे दिक्कत एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल लंबी हो जाने के चलते मरीजों की समस्या बढ़ गई है। अस्पताल के जिन विभागों का कामकाज संविदा स्टाफ संभालता है वहां स्थायी कर्मचारियों की एक्सट्रा ड्यूटी के लिए तैनाती की जाएगी। फोकस मरीजों को दिक्कत नहीं होने देने पर रहेगा। डॉ.राजेंद्र कुमार, चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल धरने में फूटा कर्मचारियों का गुस्सा अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम आदि कार्य बहिष्कार करके सीएमओ दफ्तर परिसर में इकट्ठा हुए और विनियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। अध्यक्षता अजीजुर्रहीम व संचालन विपिन भट्ट ने किया। डॉ.आरिफ मो.खान, कौशल किशोर, बीना, कल्पना, डॉ.अब्दुल रब, महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, वंदना, गौरव, रजनी सिंह, चंद्रशेखर यादव, रघुवीर सिंह, विमल शर्मा, अमित मौर्य, रहमत बी, अनुज कुमार शर्मा, अमित मौर्य, राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष संदीप बडोला, हेमंत चैधरी, चंद्रशेखर शर्मा आदि रहे। टीबी, टीकाकरण अभियान को झटका एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। जिसके चलते टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की सेवाएं ठप हो गई हैं। हड़ताल के चलते मीजल्स रुबेला अभियान को भी झटका लगा है। हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य विभाग का नियमित कामकाज अवरुद्ध हो गया है।

LEAVE A REPLY