आरओ व एआरओ जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजार व हार्ट तथा भारी भीड़ वाले स्थानों पर नागरिकों को ईवीएम चलाकर उसकी विश्वसनीयता के बारे में बताये: आयुक्त

1198
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
अमरोहा। मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद/रोल प्रेक्षक यशवंत राव ने कलेक्ट्रेट कैम्प कार्यालय में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के क्रम में निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2019 के संबंध में मुख्य बिन्दुओं पर समीक्षा कर सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी गुलाबचन्द्र ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में की जा रही व हो चुकी कार्यवाही के संबंध में बिन्दुवार जानकारी आयुक्त महोदय को अवगत करायी।
आयुक्त महोदय ने कहा कि ऐसे पोलिंग सेन्टर जहां पर दिव्यांगों की संख्या ज्यादा हो सकती है वहां लेखपाल के द्वारा चिन्हांकन करायें। राजनैतिक दलों व अन्य शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण समय से कर दिया जाये। उन्होनंे कहा कि जनपद में लगने वाले साप्ताहिक बाजार सभी तहसीलों/ब्लाकों जहां पर ज्यादा भीड़ एकत्र हो सकती है, वहां पर ई0वी0एम0 को लोगों के प्रति विश्वसनीयता बढ़ाने के लिये चलाकर दिखायें। आयुक्त महोदय ने कहा कि भारत निर्चावन आयोग के निर्देशानुसार आर्हता दिनांक 01.01.2019 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचन नामाविलयों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 31.01.2019 को विधिवत रूप से जनपद केे समस्त पदाभिहित स्थलों पर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन कराया जायेगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार, उपजिलाधिकारी सुखबीर सिंह, उपजिलाधिकारी धनौरा संजय कुमार बंसल, उपजिलाधिकारी नौगावां सादात राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी हसनपुर उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार अमरोहा धर्मेन्द्र कुमार, तहसीलदार हसनपुर राजेश कुमार, तहसीलदार नौगावां सादात श्री आनन्द सरोज , तहसीलदार धनौरा आदि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY