गांधी मूर्ति के निकट शहीद सिपाही हर्ष चैधरी को श्रृद्धांजलि दी गई

985
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
अमरोहा। जज्बा फाउंडेशन की ओर से आज शाम 6 बजे स्टेशन रोड गांधी मूर्ति के निकट एक श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अमरोहा पुलिस ने तैनात हिस्ट्रीशीटर बदमाश शिवअवतार की गोली से शहिद हुये सिपाही हर्ष चैध्री को श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई। उनकी स्मृति में गांधी मूर्ति चैराहे पर केडिल मार्च निकालकर उनका श्रृद्धाजंलि दी गई, तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस शोक श्रृद्धाजंलि सभा में एसपी विपिन ताडा व अमरोहा पालिका चेरयमैन श्रीमति शशि जैन, शहर कोतवाल, नवाब सिंह, सीओ सिटी, तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा, विहिप नेता लेखराज सैनी, भाजपा नगरअध्यक्ष राकेश वर्मा, जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष इकबाल खां, तथा सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक गण भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY