Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गुरूवार को चित्रगुप्त इंटर काॅलेज में छात्रों ने पेटिंग एवं चित्रकला से अपनी कला बिखेरी। नवसृजन आर्ट गैलरी के तत्वाधान में ‘‘एक पहल कला की ओर’’ नाम से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलो के छात्रोें एवं अन्य चित्रकारों की उत्कृष्ट पेन्टिंग का प्रदर्शन हुआ।
इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ अपर आयुक्त देवीदास द्वारा किया गया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी, उप नगर आयुक्त गम्भीर सिंह, डा0 नीलिमा गुप्ता, डा0 पुनीत शर्मा, डा0 नरेन्द्र सिंह, डा0 प्रेमलता कश्यप, डा0 जनमेजय, अजय राज द्वारा पेन्टिंगो की प्रदर्शनी की गई। छात्रों में पवन पाल, वैभव, अमान, शाने आलम, विशेष सिंह ने अपनी कला को पेटिंग के माध्यम से बिखेरा। विज्ञान के माॅडल जितेन्द्र एवं अनिल ने पेश किये। इस कार्यक्रम का संचालन डा0 विशेष शर्मा ने किया। काॅलेज प्रबंधक डा0 एमपी शमशेरी ने सभी का आभार प्रकट किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *