Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पाॅलीथिन पर प्रतिबंध लगा पाने में नगर निगम व जिला प्रशासन पूरी तरह फेल हो गये है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। जिसको देखो उसके हाथ में पाॅलीथिन थमी हुई है। सब्जी से लेकर दूध, मीट व अन्य खाद्य पदार्थ तक पाॅलीथिन बैग में दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को परोसे जा रहे है। सरकारी कार्यालयों में भी पाॅलीथिन में खाने पीने की वस्तुएं लाते कर्मचारियों को देखा जा सकता है। शुरू-शुरू में नगर निगम ने पाॅलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर काफी सख्ती दिखाई थी मगर अब सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *