Share

एजेंसी न्यूज
बरेली। सोमवार को बरेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। इज्जतनगर के अहलादपुर चैकी क्षेत्र में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस की मुठभेड़ दो सर्राफ से सुबह 15 लाख की लूट करने वाले आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों से हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को घेराबंदी कर मार गिराया है। वहीं, करीब तीन या चार बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल समेत सिपाही प्रवीन को लगी गोली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद एसएसपी मुनिराज जी समेत भारी फोर्स मौके पर मौजूद है। एडीजी प्रेमप्रकाश भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। पूरे शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। हर चैराहे पर नाकाबंदी कर दी गई है। दोनों बदमाशों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उनसे एक थैला भी मिला है जिसमें लूट की रकम बरामद होने की बात कही जा रही है। पुलिस घटना का खुलासा थोड़ी देर बाद करेगी।
मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों समेत आधा दर्जन बाइक सवारों ने सुबह इज्जतनगर के व्यवस्त इलाके कोहाडापीर में ऑटो पर फायरिंग कर सर्राफ के भाई व नौकरों से 15 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस के अनुसार, शास्त्री नगर में रहने वाले सर्राफ अनूप अग्रवाल की आलमगिरी गंज में दुकान है। तड़के 5.30 बजे उन्होंने चचेरे भाई बबलू, नौकर कांता प्रसाद और सुमित को घर बुलाया और दो बैग दिए। तीनों को आलाहजरत ट्रेन से दिल्ली जाना था। बकौल सर्राफ दोनों बैग में 7.50-7.50 लाख रुपये थे। ऑटो से तीनों लोग जंक्शन की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे कोहाडापीर के पास पहुंचे, अचानक दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक किया। वे कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने ऑटो पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाशों ने ऑटो में पीछे रखे बैग लूट लिए। सुमित ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके माथे पर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश चंद मिनट में वहां से फरार हो गए। बबलू व कांता प्रसाद ऑटो को सीधे रामपुर गार्डन में एक अस्पताल में लेकर आए। इसके बाद पुलिस को घटना का पता चला। घटना के बाद से पुलिस अफसरों ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रखा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *