Share

एजेंसी न्यूज
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ बसपा के महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश में खनन घोटाले में सीबीआइ के छापा को लेकर भाजपा पर सीबीआइ के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में बसपा से हमारी पार्टी के गठबंधन का अधिकृत ऐलान भी नहीं हुआ है कि भाजपा भयभीत हो गई है।
भाजपा ने इसी कारण अब तोते (सीबीआई) के साथ गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पीआईएल और सीबीआई की एफआईआर में भी अखिलेश का नाम नहीं है। उसमें सिर्फ अधिकारियों का नाम है। रामगोपाल यादव ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले सीबीआई का उपयोग करने की मंशा है, लेकिन उनका यह पासा पूरी तरह से उलटा पड़ेगा।
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ता अगर सड़कों पर उतरेंगे तो इनका काम करना मुश्किल हो जाएगा। मामला इतना बिगड़ जाएगा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी वाराणसी से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *