नहीं सुधर पा रही असालतपुरा की विद्युतापूर्ति, मशीन कारीगर परेशान

1212
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। असालतपुरा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। रविवार को विद्युतापूर्ति थोड़ी बेहतर रही थी मगर सोमवार को फिर टुकड़ों में कई-कई घंटे की बिजली कटौती ने लोगों को रूलाकर रख दिया। सबसे ज्यादा परेशानी मशीनों पर काम करने वाले कारीगरों को हो रही है। खैराद मशीन, छिलाई मशीन व अन्य इलेक्ट्राॅनिक मशीनों पर काम करने वाले कारीगर भरपूर बिजली न मिल पाने के कारण परेशान है। काम में अब इतना औसत नहीं रहा कि जेनरेटर चलाकर कवर किया जाये। इसलिए बिजली पर ही निर्भर रहना पड़ता है। परन्तु सर्दी हो या गर्मी असालतपुरा क्षेत्र में विद्युतापूर्ति हमेशा ही बदहाल रही है।

LEAVE A REPLY