Share

80 के दशक में बनने वाली हॉरर फिल्मों का जिक्र जब भी होता है तो रामसे ब्रदर्स का नाम लिया जाता है। उस दौर में ‘पुरानी हवेली’, ‘बंद दरवाजा’, ‘डाक बंगला’ जैसी कई फिल्में काफी पसंद की गईं।
रामसे ब्रदर्स ने 1988 में हॉरर मूवी वीराना बनाई थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस जैस्मीन फेमस हो गईं। कहा जाता है कि जैस्मीन के पास अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे थे। कई अंडरवर्ल्ड डॉन उनसे गलत नीयत से मिलना चाहते थे। इसी वजह से परेशान होकर जैस्मीन ने देश ही छोड़ दिया। कौन थीं जैस्मीन, अभी कहां हैं। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एनडी कोठारी ने 1979 में आई मूवी ‘सरकारी मेहमान’ में जैस्मीन को इंट्रोड्यूस किया था। इस मूवी में विनोद खन्ना और अमजद खान भी थे। म्यूजिक रवीन्द्र जैन ने दिया था।
कोठारी ने ही इसके बाद 1984 में ‘डायवोर्स’ बनाई। इसमें विजयेंद्र घाटगे, शर्मिला टैगोर और गिरीश कर्नाड थे। इसमें भी जैस्मीन का रोल था।
हालांकि, जैस्मीन 1988 में हॉरर मूवी ‘वीराना’ से ही फेमस हुई थीं। इस मूवी के लिए रामसे ब्रदर्स बतौर लीड एक्ट्रेस अलग चेहरा चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने महज दो मूवी में एक्टिंग का एक्सपीरियंस रखने वाली जैस्मीन को कास्ट किया। अब कहां हैं जैस्मीन, ‘वीराना’ के रिलीज होने पर क्या हुआ?
बताया जाता है कि इस मूवी के आने के बाद जैस्मीन अंडरवर्ल्ड के फोन कॉल्स से काफी परेशान हो गईं। अंडरवल्र्ड के कई डाॅन उनके साथ रात गुजारना चाहते थे। कभी पैसों की आॅफर तो कभी धमकियां, इस वजह से उन्होंने आगे किसी मूवी में काम नहीं किया। वीराना ही उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद जैस्मीन अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने किसी से शादी कर ली। यह भी कहा जाता है कि 1988 के बाद जैस्मीन जॉर्डन में जाकर बस गईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शायद जैस्मीन अब जिंदा ही न हों।
1979 में बॉलीवुड में ब्रेक मिलने से पहले जैस्मीन क्या करती थीं और कहां रहती थीं, इस बारे में भी पुख्ता जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि उनका पूरा नाम जैस्मीन भाटिया है। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें जैस्मीन धुन्ना भी बताया गया है।
-मु0 रिज़वान

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *