Share
रूद्रपुर 03 दिसम्बर-राज्य स्तरीय हैंडबाल, बालक/बालिका प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रदेश के शिक्षा, खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम रूद्रपुर मे किया गया। सर्वप्रथम श्री पाण्डेय द्वारा देहरादून, हरिद्वार, अल्मोडा, नैनीताल, चम्पावत, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग व उधमसिंह नगर के खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर उन्हे शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा पढोगे लिखोगे बनोगे जनाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब। उन्होने कहा खेल प्रतिभाओ को आगे बढाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होने कहा प्रदेश सरकार द्वारा खेल महाकुम्भ कराया गया जिसमे 04 लाख 18 हजार छात्र-छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होने कहा खिलाडियो को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्टस कोटे से नौकरी दिलाने हेतु कैबिनेट मे प्रस्ताव लाया जायेगा। उन्होने कहा सभी खिलाडी दृढ इच्छा शक्ति से खेले, जो खिलाडी पराजित होता है वह मन से पराजित न हो और कडी मेहनत करे। उन्होने कहा यहां जो भी खिलाडी आये है वह कुछ न कुछ जरूर सीख कर जाये। उन्होने कहा विद्यार्थियो के हितो को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सभी विद्यालयो मे एनसीईआरटी की किताबे लागू की गई है।
       महापौर नगर निगम रूद्रपुर रामपाल सिंह ने सभी खिलाडियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा बच्चो के जीवन मे खेलो की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेेलो से शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होने कहा जो खिलाडी मेहनत करते है कामयाबी सदैव उनके कदम चूमती है। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा खेल जगत के लिए उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है। उन्होने खिलाडियो के उज्जवल भविष्य की कामनां करते हुए कहा वे हमेशा खेल भावना को ध्यान मे रखकर खेल खेले।
        राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता 03 दिसम्बर से 05 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी। उत्तराखण्ड ओलम्पिक एशोसियेसन के महासचिव डीके द्वारा खेल मंत्री को बैच लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरूनानक बालिका इण्टर कालेज व सनातन धर्म इण्टर कालेज की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत व देश भक्ति गीतो की प्रस्तुति की गई।
        इस अवसर पर प्रशिक्षक हैडबाल रघु कुमार रावत, जिला क्रीडा अधिकारी रशिका सिद्दकी, क्रीडा अधिकारी डा0 नागेन्द्र शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, लक्ष्मण सिंह ठाकुली, राजेन्द्र सिंह भाकुनी, अजय तिवारी, दीप पंत, हिमांशु सरकार, भारतभूषण चुघ, रघुवीर रावत, नीतिश, दीपक पंत, अवनी यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि व खिलाडी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *