Share
देहरादून 04 दिसम्बर, 2018 (सू.ब्यूरो)-बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक श्री राजकुमार संतोषी भारत पाकिस्तान विभाजन पर बनने वाली अपनी आगामी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे द्य फिल्म की शूटिंग मई 2019 में आरंभ हो जाएगी द्य वह अपनी एक अन्य फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में करने जा रहे हैं द्य इसके साथ ही फिल्म निर्माता निर्देशक श्री राजकुमार संतोषी ने देहरादून या आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा है
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से विस्तृत चर्चा के दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक श्री राजकुमार संतोषी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए वर्ल्ड मार्केट खोल सकता है द्य राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए  लोकेशन की अपार विविधता है।
यहां कई ऐसे प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनछुए लोकेशन है जो फिल्ममेकर्स के कैमरे ने अभी तक कैद नहीं हो पाए हैं द्य देहरादून के आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो स्थापित करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने सचिव सूचना को स्टूडियो के अनुकूल भूमि चयन हेतु जल्द से जल्द फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए द्य मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के निर्माण को मिशन मोड पर प्रोफेशनल एप्रोच के साथ बढ़ावा दे रही है द्यमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु  फिल्म पॉलिसी को अपडेट किया जा रहा है।
शीघ्र ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा द्य उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण हेतु सब्सिडी, सुविधाए, अन्य छूटे व कानून व्यवस्था का सहयोग दिया जा रहा है द्यइसके साथ ही सरकार राज्य में भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे की शाखा खोलने के लिए कार्य कर रही  है।
इस अवसर पर सचिव सूचना श्री दिलीप  जावलकर, महानिदेशक सूचना श्री दीपेंद्र कुमार चैधरी,  फिल्म नोडल अधिकारी श्री के एस चैहान आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *