Share
देहरादून 04 नवम्बर (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को महेन्द्रा ग्राउण्ड देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित दशहरा, दीपावली महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गोरखा समाज के लोगों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज के विविध क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को इस तरह के कार्यक्रमों से प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच मिलता है।
इस अवसर पर विधायक श्री गणेश जोशी, वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह प्रधान, मुख्य संरक्षक राम सिंह प्रधान, संरक्षक वी.पी.थापा, मेग बहादूर थापा आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *