Share
देहरादून 05 नवम्बर (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को डोईवाला स्थित माजरी ग्रांट में मिलिट्री ईक्यूपमेंट परिवार की द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लघु ईकाई के रूप में विकसित मिलिट्री ईक्यूपमेंट परिवार अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने इस लघु इकाई के संस्थापक विनोद कुमार के सराहनीय प्रयासों पर उन्हें बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर अधिकतम लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि छोटे तबके के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए औद्योगिक कल्चर विकसित होना जरूरी है।
इस अवसर पर श्री ओ.पी सबरवाल, बी.पी.एस खात, श्री ए.एस. बिष्ट, श्री वाई.बी थापा आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *