Share
देहरादून 31 अक्टूबर (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क घंटा घर, देहरादून पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ रैली में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा का अनावरण व लोकार्पण किया गया है, यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। सरदार पटेल का स्वतंत्रता के संघर्ष तथा आजादी के बाद देश की एकता में महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद बिना एक खून की बूंद बहाए व बिना गोली चलाए 550 रियासतों का भारत में विलय किया तथा देश को एकता के सूत्र में बांधा। माननीय प्रधानमंत्री जी के विशेष प्रयासों से आज पूरा देश सरदार वल्लभभाई पटेल को याद कर रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *