बदरीनाथ(चमोली)/देहरादून (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्री बद्री विशाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को तुलसी की माला, प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने श्री बदरीनाथ धाम में रावल जी के निवास पर जाकर उनसे भेंट भी की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद थपलियाल, अपर जिलाधिकारी श्री एम.एस.बर्निया, उप जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।











