Share
देहरादून 15 अक्टूबर, 2018 (सू.ब्यूरो)-15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री एन.के.सिंह ने सोमवार को सचिवालय में राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, ग्राम, क्षेत्र व बलॉक पंचायत प्रतिनिधियों से राज्य की वित्तीय व्यवस्था व स्थानीय निकायों के वित्तीय सुदृढ़ीकरण हेतु सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री एन.के.सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों व स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर 15वें वित्त आयोग के सदस्य श्री शक्तिकान्त दास, डॉ.अनुप सिंह, डॉ.अशोक लाहिड़ी, डॉ.रमेश चन्द आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *