Share
देहरादून 31 अगस्त, 2018(सू.ब्यूरो)-सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या चिन्ताजनक है। सबसे योग्य शिक्षक हमारे सरकारी विद्यालयों में है, फिर भी सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या पर विचार करना होगा। शिक्षकों का अस्तित्व छात्रों पर निर्भर है। हमे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवता व छात्र-छात्राओं के चहुॅंमुखी विकास पर विशेष फोकस करना होगा। सरकार द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तके लागू की गई है। शिक्षा तंत्र में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे है।  हमे मिलजुल कर विचार करना होगा कि सरकारी विद्यालयों की स्थिति को कैसे बेहतर किया जाय। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को रामनगर डांडा थानों स्थित शहीद नरपाल सिंह राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विरेन्द्र सिंह कृषाली के सेवानिवृति पर आयोजित विदाई स्नेह भोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधायक श्री शमशेर सिंह पुण्डीर,  ग्राम प्रधान श्री राधेश्याम बहुगुणा व बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *