Share
देहरादून 31 अगस्त, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को रिंग रोड देहरादून स्थित आयुक्त खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत लोकापर्ण किया।
खाद्य विभाग को नवनिर्मित खाद्य  आयुक्त कार्यालय हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सभी कार्यालय एक ही स्थान पर स्थित होने से आमजन को सुविधा होगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन बिल्डिंग काॅन्सेप्ट पर निर्मित इस भवन को 3 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। आज तमाम वैज्ञानिक पर्यावरणीय हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा पर बल दे रहे है। प्रधानमंत्री द्वारा भी ग्रीन एनर्जी, बायो फयूल आदि को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि रिंग रोड देहरादून स्थित आयुक्त खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नवनिर्मित कार्यालय की निर्माण लागत 745.17 लाख रूपये है। 0.296 है0 क्षेत्रफल में निर्मित चार तल के भवन को ग्रीन बिल्डिंग काॅन्सेप्ट पर निर्मित किया गया है। भवन में एसीसी ब्लाॅक ईको फ्रेन्डली का प्रावधान करते हुए सैंडविच वाॅलस के द्वारा निर्मित किया गया है जिससे कि भवन के अन्दर का तापमान अनुकूलित रहे। भवन में ळसंेे क्ववते ंदक ॅपदकवू का प्रयोग किया गया है जिससे कि भवन के अन्दर बिजली न होने  की स्थिति में प्राकृतिक प्रकाश  का उपयोग किया जा सके। भवन में सोलर पैनल 10 केवी का प्रावधान किया गया है जिससे कि बिजली का कम उपयोग किया जा सके। भवन को ळत्प्भ्। ब्वनदबपस की ओर से 3 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।
इस अवसर पर सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, आयुक्त (खाद्य)/प्रमुख सचिव श्री आनन्दबर्द्धन आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *