ईद उल अजहा पर तीन दिन कटघर व शिवपुरी की लखनऊ से होने वाली कटौती रोकने के लिए अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता ने पावर कार्पोरेशन को लिखा पत्र

2092
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कटघर एवं शिवपुरी उपकेन्द्रों से जुड़े इलाकों में लखनऊ से आकस्मिक कटौती पिछले काफी समय से की जा रही है क्योंकि इन इलाकों में लाईन लाॅस एवं बिजली चोरी अधिक है। 132 केवी उपकेन्द्र गुलाबबाड़ी द्वारा कटघर एवं शिवपुरी के करूला, असालतपुरा आदि इलाकों को विद्युतापूर्ति दी जाती है। इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी होने व लाईन लाॅस होने के कारण पिछले काफी समय से लखनऊ से आकस्मिक तीन से चार घंटे की कटौती रोजाना की जा रही है।
बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन ईद उल अजहा का त्यौहार रहेगा। लिहाजा त्यौहार के मौके पर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युतापूर्ति मिल सके एवं क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए अधीक्षण अभियन्ता दीपक कुमार व अधिशासी अभियन्ता ज्ञान प्रकाश ने पश्चिमांचल वि़द्युत वितरण निगम लि0 मेरठ के एमडी को मंगलवार को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि इन फीडरो की आकस्मिक कटौती बुधवार 22 अगस्त से शुक्रवार 23 अगस्त तक न की जाये ताकि लोग त्यौहार आराम से मनाये।
अब देखना यह है कि अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता की रिक्वेस्ट को पावर कार्पोरेशन स्वीकार करता है या फिर निरस्त करता है।

LEAVE A REPLY