Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। योगी आदित्यनाथ जैसे सख्त मिजाज वाले मुख्यमंत्री के राज में भी जिला अस्पताल के चिकित्सकों का आराम तलब रवैया बदलने का नाम नहंी ले रहा है। सुबह 8 बजे से ओपीडी का टाईम होने के बावजूद चिकित्सकों का 10 बजे तक पता नहीं है। मरीज 8 बजे से पहले ही चिकित्सकों के कक्षों के बाहर इकट्ठा हो जाते हैं मगर डाॅक्टर साहब का पता नहीं होता। हालात यह है कि योगीराज में भी सरकारी अस्पताल के डाॅक्टर मनमर्जी से ओपीडी मंे आ रहे है। ऊपर से तुर्रा यह कि उनकी गैरमौजूदगी में अन्ट्रेन्ड सहायक उनका काम संभाल रहे है। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक कक्ष के बाहर तक मरीजो की लम्बी कतार लगी रहती है। ह्दय रोग चिकित्सक के कक्ष तक में 9 बजे तक किसी का पता नहीं होता। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान 8 बजे से पहले ही चिकित्सक अपने कक्षों में पहुंच गये थे मगर अब फिर वही ढर्रा शुरू हो गया है। जिला अस्पताल के आरामतलब चिकित्सक अपनी मर्जी से 10-10 बजे तक कक्षों में आ रहे है। मण्डल स्तरीय जिला अस्पताल की इस खामी की ओर भाजपा के सांसद विधायक से लेकर किसी भी नेता का ध्यान नहीं है और जिला अस्पताल के यह लापरवाह चिकित्सक मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने में लगे हुए है।

सफेद हाथी बना जिला अस्पताल में खुला जन औषधि केन्द्र
हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिला चिकित्सालय के डाॅक्टर गरीब मरीजों को आए दिन प्राइवेट मेडिकल से दवाई लिख रहे है जबकि सरकार के द्वारा जन औषधि केन्द्र खुल गया है। चिकित्सालय में न मिलने वाली दवाई जन औषधि केन्द्र की दवाई लिखनी चाहिये जो आधे से भी कम दामों पर उपलब्ध कराई जा रहीं है। लेकिन डाॅक्टर मरीज से कहते हैं कि जन औषधि केन्द्र पर यह दवाई नहीं मिलती। फिर यह औषधि केन्द्र सरकार के द्वारा क्यूं खुलवाया गया?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *