Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मीट फैक्ट्रियों में जानवरों को बेरहमी के साथ करंट देकर और आरे से मौत के घाट उतारकर निमर्मता के साथ उनका कटान किया जा रहा है। उसके बाद कि यह मीट शहर की दुकानों पर बेचा जा रहा है जो बिल्कुल भी खाने योग्य नहीं है। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा ने इस तरह बेरहमी से जानवरो को काटे जाने को यहूदियों की पाॅलिसी बताया और कहा कि इस तरह की फैक्ट्रियों पर ताले लगने चाहिये। ऐसा मांस बिल्कुल भी खाने योग्य नहीं है।
गुरूवार को लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संस्थापक हाजी मौ0 इकबाल ने मण्डलायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि पुलिस की मिलीभगत से मीट फैक्ट्रियों में तमाम मानकों को ताक पर रखकर पशुओं का कटान हो रहा है जिन्हें बेदर्दी से करंट देकर और आरे से काटकर मौत के घाट उतारा जा रहा है और इसके बाद इनके मांस को बेचा जा रहा है। इस्लाम धर्म में इस तरह जानवर को बेबर्दी से मारकर उसका मीट खाना सरासर जुल्म है। वहीं संविधान भी इस क्रूरता की इजाजत नहीं देता। मोर्चा ने मांग की कि ऐसी तमाम फैक्ट्रियां सीज की जायें। गोश्त का निर्यात तुरन्त बंद किया जाये। क्योंकि जब तक गोश्त का निर्यात बंद नहीं होगा तब तक गौ हत्या बंद नहीं होगी। मोर्चा ने कहा कि स्लाटर हाउस की व्यवस्था शहर में जल्द से जल्द कराई जाये जो कि सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट का भी आदेश है ताकि परेशान मीट कारोबारियोें को रोजगार मिल सके और अवैध कटान बंद हो सके। मोर्चा ने कहा कि मीट के रेट व किसान के जानवर के रेट सरकार तय करे। इस दौरान बचन सिंह चैहान, ओंकार सिंह एड0, पीएल सहगल, नौशाद, पुष्पा देवी, राहुल, रमेश, विक्की आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *