Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अलवीना की लाल मस्जिद रोड स्थित ब्रांच से खरीदी गई पेस्टी को सड़ी हुई बताते हुए उसे बदलने को लेकर 30 जून की देर रात को ग्राहक व दुकान स्टाफ के बीच जमकर विवाद हुआ था। दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे पर अभद्रता व मारपीट के आरोप लगाये गये थे। बहरहाल दुकान स्टाफ की ओर से आठ लोगो के खिलाफ पेस्टी वापस करने को लेकर गाली गलौज व फायरिंग करने एवं जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। दुकान पर काम करने वाले मौ0 फिरोज निवासी गुलाब राय का बाग थाना नागफनी की ओर से पुलिस को तहरीर देते हुए इदरीस, मदीन, वसीम, जहीर आलम, मशकूर आलम, तन्वीर आलम पुत्रगण शकूरा निवासी लाल मस्जिद रोड मुल्ला कासिम की मस्जिद के सामने तथा अनवर एवं तारिक पुत्रगण मकसूद निवासी सराय शेख महमूद कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दुकान पर काम करने वाले फिरोज ने आरोप लगाया है कि पेस्टी वापस करने को लेकर इन लोगों ने तमंचे से फायर किया एवं उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *