Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। इसे बिजली विभाग की लापरवाही कही जाये या फिर नगर निगम की। मगर इतना तय है कि कभी भी कोई हादसा हुआ तो क्षेत्रवासियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगा। बात हो रही है असालतपुरा बिजलीघर के पास सड़क पर जर्जर मार्ग पर जलभराव की। सड़क खराब होने से यहां जलभराव है। जलभराव में ही बिजली का पोल खड़ा है और बिजली घर में हैवी ट्रांसफार्मर रखे हुए है। बरसात का मौसम है। अक्सर सड़क पर करंट उतर आता है। ऐसे में अगर यहंा करंट उतर आये या फिर यह रास्ता पार करते समय नजदीक के गल्र्स काॅलेज की छात्रायें या कोई राहगीर पास के पोल को छू ले और उसमें करंट हो तो क्या हो। परन्तु इस ओर न तो बिजली विभाग कोई ध्यान दे रहा है और न ही नगर निगम को इसकी सुध है। पानी में करंट उतरने पर अगर कोई हादसा किसी के साथ हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा।?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *