Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर की घनी आबादी वाले असालतपुरा क्षेत्र में बिजली चेकिंग टीमों के साथ आए दिन बिजली चोर मारपीट की घटनायें करते रहते है। पूर्व में असालतपुरा जेई को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया था जिनका इलाज कई दिन तक दिल्ली रोड के अस्पताल में चला था। कई बार हो चुकी घटनाओं से क्षुब्ध अधिकारियों ने असालतपुरा क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ा हुआ है और रोजाना ताबड़तोड़ चेकिंग चल रही है। एक्सीएन ज्ञान प्रकाश का साफ कहना है कि बिजली चेकिंग टीमों पर हमले की घटनाओं से वह डरने वाले नहीं है। पूरी सख्ती के साथ चेकिंग जारी रहेगी। इसे बिजली विभाग की सख्ती का ही असर कहा जायेगा कि असालतपुरा में एक ही दिन में 60 बिजली चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह अपने आपमें बहुत बड़ी बात है। इसके अलावा अन्य इलाको के 14 बिजली चोरो के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।
असालतपुरा क्षेत्र में प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक प्रवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाये गये बिजली चेकिंग अभियान के दौरान महताब जहां, अकरम, तसलीम, दियादीन, आकिल, सुब्हान, बशीर, नारायण, आरेमदीन, सज्जाद, गुफरान, फिरोजा, मौ0 हुसैन, जकीरा, साबिर, फैसल, जाकिर, फरीदन, नसीम, नासिर, वारिस, फारूख, शबाना, इशरत, इस्लाम, बशीर, मजरूद्दीन, अली, फैयाज, शम्सा खातून, मौ0 जावेद, खैरूद्दीन, गुजिया टेडर्स, जकरीन, वसीम, हाफिज, तस्लीम, शब्बीर, इश्तियाक, नौशाद, महफूज रहमान, शकीला, खुर्शीद, फुरकान, इस्लामुद्दीन, साबिर, जुबेर निशा, खालिद, आसमा, मौ0 इस्लाम, परवेज, अकरम बेग, रेहान, रफीक, मकबूल, रिजवान, महताब जहां पत्नी हशमत, इकबाल, शरीफ, आरिफ के घरों में कटिया द्वारा बिजली चोरी होती हुई पकड़ी गई। बिजली चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सभी 60 बिजली चोरो के खिलाफ गलशहीद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसके अलावा कटघर के रहमत नगर में जेई आशीष बिष्ट ने खुर्शीद, आशिया व सलाउद्दीन के घरो में बिजली चोरी पकड़ी। मूंढापांडे के ग्राम दौलारी में जेई इबादुल्ला खां ने महिपाल, दौलत, भूरे अली को बिजली चोरी में लिप्त पाया। मैनाठेर के नजीरपुर अड्डा में राकेश, मोबीन, जुनैद तथा ठाकुरद्वारा में कुलदीप, हनीफ, रईस व प्रेमपाल के घरो में बिजली चोरी होती हुई पकड़ी। सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *